फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police arrested the daughter-in-law held responsible for her mother-in-law's death.Police arrested the daughter-in-law held responsible for her mother-in-law's death.

Amroha News: सास की मौत की जिम्मेदार पुत्रवधू को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the daughter-in-law held responsible for her mother-in-law's death.Police arrested the daughter-in-law held responsible for her mother-in-law's death.
बछरायूं। सास की मौत के मामले में पुलिस ने पुत्रवधू ज्योति को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उसके दो भाई अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ढयोटी निवासी प्रेम सिंह के बड़े पुत्र सोनू की पत्नी ज्योति का अपनी सास मायादेवी से अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि 14 अगस्त को ज्योति ने मायादेवी की पिटाई कर दी, जिससे उनके अंदरूनी अंग में गंभीर चोटें आईं और तबीयत बिगड़ गई। मजदूरी से लौटे परिजनों को मायादेवी ने घटना की जानकारी दी। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, लेकिन सुधार न होने पर रविवार को बाहर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रेम सिंह की तहरीर पर ज्योति और उसके दो भाइयों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष अतवीर सिंह ने बताया कि ज्योति को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed