फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police arrested Rahul old member of Don Badan Singh Baddo gang In Amroha

पकड़ा गया राहुल उर्फ तन्ना: डॉन बदन सिंह बद्दो गैंग से है नाता, दर्ज हैं छह मुकदमे, जानें पूरी क्राइम कुंडली

Sun, 04 Jun 2023 07:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Jun 2023 07:05 PM IST
सार

राहुल उर्फ तन्ना शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और गैंगस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ के सदर बाजार थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में बदन सिंह बद्दो भी शामिल था।

विज्ञापन
Police arrested Rahul old member of Don Badan Singh Baddo gang In Amroha
बदमाश राहुल उर्फ तन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के देहात थाना क्षेत्र के गांव हाजरपुर में पाल बिरादरी के युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले राहुल उर्फ तन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये डॉन बदन सिंह बद्दो गैंग का पुराना सदस्य है। नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राहुल उर्फ तन्ना शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और गैंगस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ के सदर बाजार थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में बदन सिंह बद्दो भी शामिल था। इस मुकदमे में राहुल जमानत पर है। वर्तमान में राहुल की सक्रियता बद्दो गैंग में है या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के हाजरपुर गांव में पाल बिरादरी के महेंद्र सिंह और जाट बिरादरी के जयदेव सिंह के परिवारों के बीच चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। 28 मई की शाम दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। महेंद्र सिंह के पक्ष ने जयदेव पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ गोली मारने का आरोप लगाया था। घटना के समय एक-दूसरे पर पथराव भी किया गया था।

विज्ञापन

मारपीट में महेंद्र सिंह के बेटे मनु कुमार व ओमवीर गंभीर घायल हो गए थे। पाल पक्ष ने जाट पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया था। हालांकि पुलिस ने तभी फायरिंग होने से इनकार किया था। साथ ही डॉक्टरों ने भी गोली लगने से इनकार कर दिया था। इस मामले में महेंद्र सिंह की तहरीर पर जाट पक्ष के पिता-पुत्रों समेत 11 लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि राहुल उर्फ तन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, गैंगस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। राहुल उर्फ तन्ना डॉन बदन सिंह बद्दो गैंग का पुराना सदस्य रहा है। उसने वर्ष 2011 में मेरठ के सदर बाजार थानाक्षेत्र में डॉन बदन सिंह बद्दो के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। राहुल उर्फ तन्ना मूलरूप से हाजरपुर गांव का ही रहने वाला है। इतना ही नहीं मुख्य आरोपी जयदेव सिंह भी हत्या और शस्त्र रखने के मामले में जेल जा चुका है। उस पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed