फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pm modi

पीएम मोदी की बातों को गौर से सुना, खेल कूद में प्रतिभाग का संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
pm modi
अमरोहा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया मूवमेंट का आगाज हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का सजीव प्रसारण किया गया। इसको लेकर शैक्षिक संस्थानों, सरकारी दफ्तरों और अन्य जगहों पर लोगों में उत्सुकता रही। अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने रोजाना खेल कूद में प्रतिभाग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि बैडमिंटन, टेनिस, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कुश्ती या दूसरे खेल, इसमें खिलाड़ी उम्मीदों और आकांक्षाओं को नए पंख लगा रहे हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने फिटनेस, स्टेमिना और हॉकी से दुनिया को मंत्र मुग्ध कर दिया था। इस दौरान एडीएम वित्त और राजस्व गुलाब चंद्र, डिप्टी कलेक्टर सुखवीर सिंह आदि रहे। विकास भवन में पीआरडी के 250 से अधिक जवानों ने फिट इंडिया में प्रतिभाग किया। इसके अलावा खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे, खेलेंगे और खेलना सिखाएंगे, खेलों से जुड़कर हम स्वस्थ भारत बनाएंगे, खेल खिलाड़ी का हम हौसला बढ़ाएंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में युवक, महिला मंगल दल और पीआरडी के जवानों ने खेल का आयोजन किया। नगर पालिका के कर विभाग में सुबह 10 बजे पीएम के भाषण का लाइव टेलीकास्ट हुआ। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में टेलीविजन के जरिये छात्र छात्राओं ने सजीव प्रसारण को सुना। इस दौरान प्राचार्य डॉ. वीबी बरतरिया, डॉ. संजय शाही, डॉ. संयुक्ता चौहान, डॉ. पीयूष कुमार, डॉ. बबलू सिंह, डॉ. रश्मि गुप्ता आदि रहे। लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में फिट इंडिया कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। इसके पहले विभिन्न तरह के खेल कूद को दिखाया गया।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल के शिक्षकों ने दौड़ और पैदल चाल में दिखाया दमखम
अमरोहा। परिषदीय स्कूल के शिक्षकों ने मिनी स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें 200 शिक्षक शामिल हुए। 100 मीटर दौड़ में शिवांगी शर्मा प्रथम, आशा कमल द्वितीय और सोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष में विकास प्रथम, मोहम्मद कासिफ द्वितीय और सचिन तंवर तृतीय, 200 मीटर पैदल चाल में अनु सत्यम प्रथम, श्रीया द्वितीय और स्वाति तृतीय स्थान, पुरुष वर्ग में ओमवीर सिंह प्रथम, सत्यपाल सिंह द्वितीय और इंद्रपाल सिंह तृतीय। गोला फेंक में संजीव सागर प्रथम, सचिन मलिक द्वितीय और संदीप और विक्रम राव संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम, श्रीया द्वितीय और स्वाति तृतीय स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर में रमा कश्यप प्रथम, आशा कमल द्वितीय और आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा चक्का फेंक में सचिन मलिक प्रथम, संजीत सागर द्वितीय और रविकांत सिरोही तृतीय स्थान, रस्साकसी महिला में अमरोहा प्रथम और गजरौला द्वितीय, पुरुष वर्ग में गंगेश्वरी प्रथम और गजरौला द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed