फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ploughing is being done on the land of Ban River for sowing crops

Amroha News: बान नदी की जमीन पर फसल बोने के लिए हो रही जुताई

Sat, 25 Jan 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ploughing is being done on the land of Ban River for sowing crops
अमरोहा देहात के गांव नन्हेड़ा में बान   नदी की​ जमीन में फसल के लिए ट्रैक्टर से जुताई करता किसा
अमरोहा। बान नदी का स्वरूप समय के साथ पूरी तरह बदल गया है। नदी कहीं पूरी तरह विलुप्त हो गई है, तो कहीं नाले का रूप ले चुकी है। आलम यह है कि नदी पर खेती की जा रही है। देहात के गांव नन्हेड़ा में तो नदी की भूमि में फसल बोवाई के लिए जुताई की जा रही है, जो अधिकारियों की अनदेखी की उजागर कर रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सर्वे शुरू करा दिया गया है। शुक्रवार को भी सर्वे किया गया।
विज्ञापन

जिले में कल-कल करने वाली बान नदी की स्थिति आज क्या है। यह किसी से छिपी नहीं है। जिले के 47 किलोमीटर में बहने वाली नदी न केवल सिंचाई का जरिया हुआ करती थी, बल्कि पानी स्रोत भी थी। धीरे-धीरे पहले तो नदी का स्वरूप घटा। इसके बाद यह सूख गई। लेकिन, कई साल से तो नदी का दायरा ही सिमट गया है, जो अब कहीं नाले तो कहीं रास्तों के रूप में नजर आती है। इसमें कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही सामने आती है। नदी खेतों में बदल चुकी है।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के गांव में शुक्रवार को किसान फसल बोवाई के लिए नदी की जमीन में जुताई करते नजर आए। यह स्थिति एक जगह की नहीं है। हालांकि, अमर उजाला के अभियान के बाद अधिकारियों ने बृहस्पतिवार से सर्वे शुरू करा दिया है। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ नीरज गर्ग के नेतृत्व में पंचायत सचिवों ने शुक्रवार को भी देहात के गांव गांवों से सर्वे किया। सीडीओ अश्वनी मिश्रा ने बताया कि फिलहाल सर्वे का कार्य चल रहा है। कहां-कहां फसल के लिए जुताई व अन्य कार्य हो रहे हैं, उस जगह को चिन्हित किया जाएगा। नदी के जीर्णोद्धार के लिए हर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने लिया संज्ञान, एडीएम व सीडीओ को दी जिम्मेदारी
अमर उजाला के अभियान पर डीएम ने संज्ञान लिया है। बान नदी पर कहां-कहां कब्जा है और कितने क्षेत्र में पानी बह रहा है। उसके जांच के लिए डीएम व सीडीओ को जिम्मेदारी दी है। वहीं, पत्राचार कराकर तत्काल प्रभाव से नदी के जीर्णोद्धार के लिए विशेष रणनीति तैयार करने के लिए कहा है। साथ ही पुलिस विभाग को भी इससे अभियान से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। डीएम की ओर से जल्द ही एसपी को पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article