फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pitru Amavasya: Route diversion on highway from 12 noon today

पितृ अमावस्या : आज दोपहर 12 बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Pitru Amavasya: Route diversion on highway from 12 noon today
गजरौला (अमरोहा)। बुधवार को पितृ विसर्जन अमावस्या है। इस पर लाखों श्रद्धालु ब्रजघाट और तिगरी धाम पर गंगा में स्नान करेंगे। ऐसी स्थिति में हाईवे पर जाम लग सकता है। जिसे ध्यान में रखते हुए मंगलवार दोपहर 12 बजे से बुधवार रात 10 बजे तक हाईवे पर ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर-ट्राॅली, डीसीएम और कैंटर सहित भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार की रात 12 बजे से बुधवार रात 10 बजे तक पिकअप, छोटा हाथी, मिनी कैंटर और अन्य छोटे वाहन भी हाईवे पर प्रतिबंधित रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यात्री वाहन जैसे कार व रोडवेज आदि वाहन चलते रहेंगे। यदि स्नान के दौरान ब्रजघाट पर भीड़ बढ़ने पर जाम की स्थिति बनती है तो कार व रोडवेज बसों का संचालन भी बंद कर दिया जाएगा। उधर, ट्रक, कैंटर व अन्य भारी वाहनों को किसी भी स्थिति में हाईवे पर नहीं आने दिया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये रहेगा डायवर्जन प्लान

- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शाहजहांपुर जिले के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन को रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने जाने वाले भारी व हल्के वाहनों मुरादाबाद जिले से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदरा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा।

- चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी व हल्के वाहनों को बिजनौर जिले से जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगापुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- नूरपुर, शिवालाकलां, फीना से अमरोहा की ओर आने वाले भारी वाहनों को नौगांवा सादात और अमरोहा की ओर नहीं आने दिया जाएगा।

- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई, बरबाला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की ओर से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।

- अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।


- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।

- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ की ओर वाले भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली-लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।

- मेरठ से मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहनों को बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।


- हापुड व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाला यातायात हापुड और मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपला जनपद हापुड से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article