{"_id":"6ac7e7e21243a754f504cfa0","slug":"pitri-visarjan-amavasya-is-tomorrow-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175047-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पितृ विसर्जन अमावस्या कल, आज रात सात बजे से 24 घंटे हाईवे पर भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पितृ विसर्जन अमावस्या कल, आज रात सात बजे से 24 घंटे हाईवे पर भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री
Fri, 09 Oct 2026 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पितृ विसर्जन अमावस्या पर ब्रजघाट और तिगरी धाम में लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए पहुंचने के मद्देनजर हाईवे पर नौ अक्तूबर की शाम छह बजे से 10 अक्तूबर की शाम सात बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीसीएम, कैंटर और अन्य भारी व्यावसायिक वाहनों को निर्धारित मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
ट्रैफिक सीओ अजय कुमार श्रोतिया ने बताया कि अमावस्या स्नान के दौरान सड़क मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए भारी वाहनों को किसी भी स्थिति में हाईवे पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यात्री वाहन जैसे कार और रोडवेज बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। हालांकि, ब्रजघाट में स्नान के दौरान भीड़ अत्यधिक बढ़ने और जाम की स्थिति बनने पर कार व रोडवेज, पिकअप, छोटा हाथी, मिनी कैंटर और अन्य छोटे वाहन भी हाईवे पर प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। प्रतिबंध के बावजूद हाईवे पर भारी वाहन लेकर पहुंचने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।