{"_id":"6ac7e878d4e967a4d10c2f2c","slug":"leopard-carcass-found-in-a-mango-orchard-in-naugawan-sadat-six-wounds-on-the-body-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175044-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नौगावां सादात में आम के बाग में मिला तेंदुए का शव, शरीर पर छह जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नौगावां सादात में आम के बाग में मिला तेंदुए का शव, शरीर पर छह जख्म
Fri, 09 Oct 2026 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। कस्बे से सटे आम के बाग में बृहस्पतिवार को करीब 10 से 12 साल के नर तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में खलबली मच गई। तेंदुए की गर्दन और शरीर पर छह स्थानों पर जख्म मिले हैं। प्रथम दृष्टया ये जख्म पंजों के हमले से बने होने की बात सामने आई है। शव के पास दूसरे तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले हैं। ऐसे में वन विभाग ने तेंदुओं के बीच हुई आपसी संघर्ष में मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी।
मामला नौगावां सादात कस्बे से सटे मुशाहिद अली के आम के बाग का है। इन दिनों बाग खाली पड़े हैं और वहां चौकीदार भी नहीं रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर कुछ लोग बाग की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर तेंदुए के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही बाग मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जटी वन स्थित प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में सुरक्षित रखवा दिया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए की गर्दन और शरीर पर छह गहरे जख्म मिले हैं। घटनास्थल पर मिले पंजों के निशान भी संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। बाद में प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।