फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pickup collides with truck, 13 people injured

Amroha News: श्रद्धालुओं से भरे पिकअप की ट्रक से हुई टक्कर, 13 लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pickup collides with truck, 13 people injured
अमरोहा। देहरादून में झंडा मेले से घर वापस लौट रहे संभल के श्रद्धालुओं से भरे पिकअप की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में आपस में रिश्तेदार 13 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी लोग दो बच्चों का मुंडन कराकर लौट रहे थे। चीख-पुकार सुन लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। छह श्रद्धालुओं की हालत नाजुक है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक संभल जनपद के नखासा थानाक्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा के रहने वाले अनुज के बेटे और बेटी का मुंडन कराने के लिए उनके परिजन और रिश्तेदार पिकअप में सवार होकर देहरादून स्थित झंडा मेले में गए थे। यहां दोनों बच्चों का मुंडन कराने के बाद सभी श्रद्धालु रविवार की रात घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी पिकअप अमरोहा शहर में अतरासी तिराहे पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर लगते ही पिकअप में सवार श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

टीपी नगर चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल श्रद्धालुओं को निकाल कर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने छह लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुए घायल
घायलों में संभल जनपद के नखासा थानाक्षेत्र के सलकना निवासी महावीर सिंह, संदोली अमरोहा निवासी अंतेश, एचौड़ा कंबोह के सकतपुर निवासी बबली, दिनेश, नखासा थानाक्षेत्र के मन्नीखेड़ा निवासी जयवीर सिंह,अंशु, प्रवेश देवी, गुड्डी देवी, अनुज कुमार एचौड़ा कंबोह के भटपुरा निवासी अर्चना, कुतमपुर निवासी अनिल, मंडावली रसूलपुर निवासी नीरज, मंडावली निवासी रवि, सकतपुर निवासी दिनेश शामिल हैं। सीओ ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अनिल, प्रवेश, दिनेश, अनुज, रवि और गुड्डी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed