फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pickup breaks Fazalpur gate boom, report filed against driver

Amroha News: पिकअप ने तोड़ा फाजलपुर फाटक का बूम, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Pickup breaks Fazalpur gate boom, report filed against driver
गजरौला। पिकअप के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाकर फाजलपुर फाटक केे बूम को तोड़ दिया। मौका पाकर चालक पिकअप को छोड़कर भाग गया। गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन को धीमी रफ्तार से गुजारा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन गुजारने के लिए गेटमैन फाजलपुर फाटक को बंद कर रहा था। इस दौरान पिकअप आई। आरोप है कि उसका चालक तेजी और लापरवाही से चला रहा था। उसकी टक्कर लगने से फाटक का बूम टूट गया। इस दौरान गेटमैन और अन्य लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह पिकअप को छोड़ कर भाग गया। गेटमैन ने तुरंत कंट्रोल को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आरपीएफ पहुंच गई। रेलवे के कर्मचारी भी पहुंच गए। बूम को दुरुस्त करने में लग गए। इस दौरान गढ़वाल एक्सप्रेस आ गई। उसे बूम टूट जाने के कारण रफ्तार धीमी कर गुजारा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष यादव का कहना है कि चालक राजस्थान का है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed