फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pickpocket of a young man who came to the shop to buy a book

Amroha News: किताब खरीदने दुकान पर पहुंचे युवक की जेब काटी

Tue, 14 May 2024 04:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 14 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Pickpocket of a young man who came to the shop to buy a book
अमरोहा। किताब खरीदने दुकान पर पहुंचे युवक की किशोर ने जब काट ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर तलाश की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा निवासी कलवा रविवार दोपहर अमरोहा नगर के मोहल्ला लकड़ा बाजार स्थित एक किताब की दुकान पर बच्चों का कोर्स खरीदने आए थे। इसी दौरान दुकान पर पहुंचे एक किशोर ने उनकी जेब काटकर रुपये चोरी कर लिए। जिसके बाद किशोर बुक सेलर से कुछ सामान लेने के बाद चला गया। किशोर के जाने के बाद जब कलवा ने अपने कोर्स के पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला तब जेब कटने की जानकारी पर होश उड़ गए। दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो काउंटर की आड़ लेकर खड़ा एक किशोर जेब काटते हुए दिखा। इसके बाद मोहल्ले में किशोर को काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। बाद में किशोर की पहचान करने के लिए घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed