फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Physiotherapist behaved rudely with a girl, there was altercation and ruckus

Amroha News: युवती से फिजियोथेरेपिस्ट ने की बदतमीजी, नोकझोंक और हंगामा

Wed, 17 Sep 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 17 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapist behaved rudely with a girl, there was altercation and ruckus
अमरोहा। हाथ में गांठ का ऑपरेशन कराने जिला अस्पताल पहुंची युवती ने फिजियोथेरेपिस्ट पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध पर युवती के माता-पिता के साथ धक्का-मुक्की की गई। फिजियोथेरेपिस्ट पर ऑपरेशन करने के बदले दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाकर युवती ने हंगामा किया।
विज्ञापन


मरीज के समर्थन में कचहरी से बड़ी संख्या में वकील भी जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने भी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब एक घंटे तक अस्पताल में हंगामे की स्थिति बनी रही। मामले को गंभीरता से लेकर सीएमएस ने आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट को जिला अस्पताल से कार्यमुक्त कर सीएमओ कार्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन




डिडौली क्षेत्र के नारंगपुर गांव निवासी जावेदउद्दीन की बेटी अर्शी के हाथ में गांठ है। मंगलवार सुबह करीब एक बजे अर्शी माता-पिता के साथ जिला अस्पताल में गांठ का ऑपरेशन कराने गई थी। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सनी चौधरी ने उसके साथ बदतमीजी की। अर्शी के माता-पिता को धक्का दे दिया। आरोप है कि फिजियोथेरेपिस्ट ने कहा कि हम इस बीमारी का इलाज नहीं करेंगे। इसके इलाज के लिए दस हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अर्शी और उनके माता-पिता ने रुपये देने से इनकार किया तो गालियां दीं। फिजियोथेरेपिस्ट ने ओपीडी कक्ष से धक्का देकर निकाल दिया। इसके बाद हंगामा हो गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कचहरी से अधिवक्ता भी जिला अस्पताल पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद वकीलों ने अर्शी की तरफ से सीएमएस डॉ. एके भंडारी को शिकायती पत्र देकर फिजियोथेरेपिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और वापस लौट गए। वहीं, फिजियोथेरेपिस्ट सनी चौधरी ने आरोपों को निराधार बताया है।


-----------------



कुछ अधिवक्ता और मरीज अर्शी हमारे पास आए थे। अर्शी हड्डी विभाग की ओपीडी में गई थी। डॉ. ताहिर उपस्थित थे और उनके पास फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सनी चौधरी भी थे। डॉ. ताहिर ने मरीज की रिपोर्ट देखी। मरीज को हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव था। उन्होंने ऑपरेशन करने से असमर्थता जताई थी। क्योंकि वह ऑपरेशन का कार्य नहीं करते हैं केवल ओपीडी का कार्य करते हैं। फिजियोथेरेपिस्ट सनी पर आरोप लगा है कि उन्होंने पैसे की मांग की है। शिकायत पत्र को गंभीरता से लेकर हमने फिजियोथेरेपिस्ट सनी को जिला चिकित्सालय से सीएमओ कार्यालय के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। -एके भंडारी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed