फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Photo of young man waving gun goes viral

एक और युवक का हाथ में तमंचा लहराने का फोटो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Photo of young man waving gun goes viral
तमंचा हाथ में लिए युवक - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। नगर व क्षेत्र में युवाओं द्वारा तमंचा लहराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक कई मामले सामने आ चुके हैं। नगर के एक और युवक का बुलेट बाइक पर बैठकर तमंचा लहराने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को लोगों व पुलिस अधिकारियों के मोबाइल पर एक फोटो भेजा गया। फोटो में एक युवक बुलेट बाइक पर बैठा हुआ है और उसके हाथ में तमंचा साफ नजर आ रहा है। बताया जाता है कि वायरल फोटो तीन दिन पुराना है और फोटो में नजर आ रहा युवक भी नगर का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह का कहना है कि फोटो के बारे में जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बीते 20 दिन में तमंचा लहराने के चार मामले आए सामने
मंडी धनौरा। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने की फोटो व वीडियो डालने के पीछे युवा पीढ़ी में जल्द ही प्रसिद्धि पाने की ललक सामने आई है। कुछ दिन पहले नगर के अमरोहा रोड पर दो युवक बाइक पर बैठकर तमंचा लहराते हुए नजर आए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में दोनों ने बताया था कि प्रसिद्धि पाने के लिए ही उन्होंने स्वयं ही अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जून के पहले हफ्ते में पक्खरपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में सोनू नामक युवक का तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। जून के दूसरे हफ्ते में नगर के मोहल्ला चामुंडा निवासी कैफ का भी तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। चौथी वारदात में युवक बुलेट बाइक पर बैठकर तमंचा लहराता हुआ नजर आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed