फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People performed Anulom-Vilom and Tadasana

Amroha News: लोगों ने अनुलोम-विलोम और ताड़ासन किया

Sun, 22 Jun 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 22 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
People performed Anulom-Vilom and Tadasana
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

योग दिवस पर नगर पालिका समेत कई संस्थाओं व स्कूल-कॉलेजों में योगाभ्यास किया गया। इस वर्ष की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ के तहत नगर पालिका की ओर से बालाजी धाम में योग कराया गया। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने योग से होने वाले लाभ बताए।

योगाचार्य अनिता भटनागर ने लोगों कोे प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, भुजंगासन, वृक्षासन आदि योग क्रियाएं कराईं। तहसीलदार मूसाराम थारू ने योग का महत्व बताया। कार्यक्रम में विद्यार्थी, सामाजिक संगठन, व्यापारी वर्ग और स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी रही। इस दौरान नायब तहसीलदार राजपाल सिंह, ईओ अवधेश कुमार वर्मा, सोनिया अग्रवाल आदि मौजूद रहे। भाजपा की ओर से धनौरा के गढ़ी मंदिर में योग अभ्यास किया गया। योगाचार्य सुशील गुप्ता ने योगासन कराया। अमरोहा पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने योग को निरोग रहने का मूल मंत्र बताया। इस दौरान शरद गर्ग, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी, गौरव अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल गीतेश अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed