{"_id":"6acaa9d6225115c0de04a0bc","slug":"people-have-been-without-electricity-for-36-hours-due-to-a-faulty-transformer-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-175211-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को 36 घंटे से नहीं मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को 36 घंटे से नहीं मिली बिजली
विज्ञापन
अमरोहा/डिडौली। शहर के पीरगढ़ मोहल्ले में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे करीब 250 लोग परेशान हैं। वहीं, डिडौली क्षेत्र में फाल्ट के कारण 21 घंटे बिजली गुल रही।
रवि, दीपक, जितेंद्र और दौलत सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आंधी-बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर खराब हो गया। बिजली न आने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हैं और घरों की पानी की टंकियां खाली होने से पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है। लोगों ने ट्रांसफार्मर ठीक कराने या नया लगवाने की मांग की है।
बिजली कर्मचारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफार्मर बंद हुआ है। इसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। वहीं, कलक्ट्रेट बिजलीघर की आपूर्ति बीती रात ही बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
शुक्रवार को आई आंधी बारिश के बाद सप्लाई चालू की गई थी, लेकिन मोहल्ला पीरगढ़ में 400 केवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने के कारण करीब 250 परिवारों की बिजली ठप हो गई। जिससे ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी हुई। उसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
-शिव कुमार,एसडीओ
...
फाल्ट के चलते बाधित रही बिजली, 21 घंटे बाद सुचारु हुई आपूर्ति
डिडौली। बारिश और आंधी से सिबौरा बिजलीघर की लाइन में फाल्ट आने से जुड़े गांवों में करीब 21 घंटे बिजली गुल रही। शनिवार सुबह 10 बजे जांच के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
बिजलीघर से डिडौली, रसूलपुर गुर्जर, शेखूपुरा गुर्जर, शहबाजपुर खुर्द, ढेला नंगला, जग्गा नगला, नीलीखेड़ी, ढकिया चमन, मूंढा इम्मा, सिबौरा, जोगीपुरा, मिलक, कटाई, शाहपुर, ढयोढ़ी, बाजिदपुर और कासमपुर जाट समेत कई गांव जुड़े हैं। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति और घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। इनवर्टर भी जवाब दे गए। जेई अशोक कुमार भारती ने बताया कि बारिश और आंधी से लाइन में फाल्ट आया था। जांच के बाद आपूर्ति सुचारू करा दी गई। वहीं, जोया क्षेत्र में तीन घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। संवाद
......
आंधी बारिश की वजह से सिबौरा बिजलीघर की लाइन में फाल्ट आ गया। कर्मचारियों ने रात में पेट्रोलिंग की लेकिन फाल्ट नहीं मिल सका फिर शनिवार की सुबह फाल्ट खोजकर ठीक कराकर सुबह करीब साढ़े सात बजे आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। अधिकांश क्षेत्रों में सप्लाई सुचारू कर दी गई है।
-दुष्यंत कुमार, अधिशासी अभियंता