फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People from SP, Congress and BSP accepted membership of BJP.

Amroha News: सपा, कांग्रेस व बसपा के लाेगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
People from SP, Congress and BSP accepted membership of BJP.
अमरोहा। विधान सभा मिलन कार्यक्रम के तहत शिक्षक विधायक डाॅ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि विकास कार्यों के दम पर तीसरी बार लगातार केंद्र में भाजपा की सरकार बन रही है और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अतरासी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में सपा, कांग्रेस पार्टी, बसपा के सैकड़ों लोगों ने विधानसभा मिलन कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि भाजपा विश्व की नंबर एक पार्टी है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दुनिया विश्वास करती है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर किसी के साथ हर मुसीबत में साथ खड़े होते हैं। रूस यूक्रेन युद्ध के समय युद्ध विराम कराकर 22 हजार भारतीयों को देश में लाना तथा कतर में आठ भारतीय पूर्व सैनिकों को फांसी की सजा टलवा कर सम्मान के साथ रिहा कराकर भारत वापस बुलाया। जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने अन्य दलों से आए लोगों को पार्टी का पटका तथा टोपी पहना कर स्वागत किया। इस दौरान गढ़ के पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक, लोकसभा संयोजक बृजेश चौधरी, चौधरी युद्धवीर सिंह, हरीश वीर सिंह एडवोकेट, नरेश वीर सिंह, पिंकी रानी, ऊषा शर्मा, प्रेम सिंह, मुकेश सक्सेना, राकेश वर्मा, शुभम चौधरी, कृष्ण कुमार, रमेश कलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन लोगों ने भाजपा की सदस्यता...
सीमा चौधरी, रईस अहमद, सभासद दानिश अंसारी, रेशमा, अर्जुन जाटव, सभासद आकाश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, जयपाल सिंह, मुन्नू प्रधान, सुधीर कुमार, सत्यम यादव, सभासद देवेंद्र कुमार आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed