फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   people attack at police taem in jp nagar

मीट माफिया के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला

Fri, 03 Mar 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 03 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
people attack at police taem in jp nagar
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के गांव पपसरा खादर के एक घर में गोवंशीय पशुओं का वध करने की सूचना पर मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस को उस समय लेने के देने पड़ गए, जब पुलिस ने घर में दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। अचानक भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पत्थर बरसाए और पुलिस वाहन के शीशे तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस पर हमले की सूचना पर थाना गजरौला समेत बछरायूं थाना पुलिस पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर और हवाई फायर कर भीड़ को काबू किया। सीओ मंडी धनौरा और एएसपी ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


कई घरों में दबिश देकर पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया भी है। पुलिस मौके से बरामद मांस और वध करने वाले उपकरण को कब्जे में गिरफ्तार लोगों को थाने ले आयी। हुआ यूं कि बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से सात बजे के बीच लखनऊ से 100 पुलिस को सूचना मिली कि गांव पपसरा खादर में एक घर में गोवंशीय पशुओं का वध किया जा रहा है। इस पर 100 डायल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में गुलजार पुत्र महरुम वली मोहम्मद के घर पर दबिश दी। जहां घर के बरामदे में गोवंशीय मांस और काटने के उपकरण समेत तराजू बांट मिले। पुलिस ने तत्काल माल बरामद कर गुलजार को हिरासत में ले लिया। अभी पुलिस गुलजार को गाड़ी में बिठा ही रही थी कि मोहल्ले वालों ने पुलिस की घेराबंदी शुरू कर दी। घर के बाहर भीड़ लग गई।

भीड़ और पुलिस के बीच टकराव हो गया। तीखी नोकझोंक के साथ खासा बवाल खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने गुलजार के घर में घुसे पुलिस कर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिये। खुद का घिरता देख पुलिस कर्मियों ने थाना पुलिस को खबर कर दी। थाना पुलिस के साथ बछरायूं थाना पुलिस भी बुला ली गई।


मौके पर पहुुंचे भारी पुलिस फोर्स ने लाठी फटकार कर लोगों को दौड़ा दिया। दो-तीन फायर कर भीड़ को पीछे कर दिया। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह और सीओ मंडी धनौरा इंस्पेक्टर सिंह भी पहुंच गए। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed