फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People are afraid of drones, CO said- avoid rumours

Amroha News: लोगों में ड्रोन का डर, सीओ ने कहा- अफवाहों से बचें

Mon, 07 Jul 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 07 Jul 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
People are afraid of drones, CO said- avoid rumours
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरों की दहशत लगातार बनी हुई है। घरों के ऊपर मंडरा रहे ड्रोन कैमरा देखकर ग्रामीण परेशान है। उन्हें घरों में चोरी होने का डर सता रहा है। ग्रामीण रात में जागकर रखवाली कर रहे हैं। ड्रोन कैमरे कहां से आ रहे हैं और इन्हें कौन उड़ा रहा है, पुलिस इनका पता लगाने में नाकाम है। शनिवार रात क्षेत्र के गांव दादूपुर, घरोट व देहरी जट में भी ड्रोन उड़ते हुए दिखाई दिए।
पिछले दिनों रजबपुर थानाक्षेत्र में चोरों ने 19 अप्रैल की रात शकरपुर गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 22 जून की रात बागड़पुर, 20 जून को अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के जलीलपुर बक्काल व मुनीमपुर, 24 मई की रात सैदनगली थानाक्षेत्र के ककरोआ चोरी की घटना हुई थी। रजबपुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए मुरादाबाद के छह बदमाश और एक सराफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बड़ा सावल यह है कि पुलिस के द्वारा चोरों को पकड़े जाने के बाद भी संदिग्ध लोग क्यों घूमते दिखाई दे रहे हैं। गांव-गांव ड्रोन कैमरे कौन उड़ा रहा है। पिपली तगा गांव में शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने चोर को घेर लिया था। इस दौरान कर ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए भाग गया। इसके बाद शनिवार की रात क्षेत्र के गांव दादूपुर, घरोट और देहरी जट गांव में घरों के ऊपर ड्रोन कैमरे उड़ते हुए दिखाई दिए। इसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं और रात को जाकर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि ग्रामीण अफवाह पर ध्यान न दें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति गांव या आसपास घूमते हुए दिखाई देता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed