फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pedestrian bridge will be built at a cost of Rs 3.25 crore

Amroha News: सवा तीन करोड़ की लागत से बनेगा पैदल यात्री पुल

Wed, 04 Oct 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 04 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian bridge will be built at a cost of Rs 3.25 crore
गजरौला (अमरोहा)। रेलवे लाइन की चलते दस हजार आबादी को अब दूर तक पैदल नहीं चलना पड़ेगा। रेलवे जल्द ही पैदल पुल का निर्माण कराएगा। जो सवा तीन करोड़ की लागत से बनेगा। शारदीय नवरात्र में पुल का काम शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है। ठेकेदार भी नामित कर दिया गया है। पुल बन जाने पर नगर के तीन मोहल्लों के साथ ही आस पास के गांवों के लोगों को खासा फायदा होगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पैदल यात्री पुल बनाए जाने की मांग काफी पुरानी है। बीते साल 23 अगस्त की सुबह पौने नौ बजे स्पेशल ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से तेजपाल सिंह, नवीन गर्ग, दयानंद शर्मा, अजय शर्मा, रामरतन सिंह जाटव, डॉ.उत्तम सिंह प्रजापति, निजामुद्दीन सैफी आदि ने रेलवे स्टेशन पर पैदल यात्री पुल बनाए जाने की मांग रखी थी। उन्होंने रेल मंत्री से आस पास के गांवों के अलावा सैफी नगर, शांति नगर और भानपुर की दस हजार की आबादी के मार्ग का तर्क दिया था। कहा कि था कि पैदल यात्री पुल बन जाने पर कई किमी का चक्कर कम होगा। आने जाने में लोगों का समय बचेगा। मांगों को गंभीरता से लेते हुए रेलमंत्री ने डीआरएम व मंडलीय अभियंता (इंजीनियरिंग) को पैदल यात्री पुल बनाने के लिए जल्द से जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद रेलवे के अफसरों ने स्थलीय निरीक्षण करने के बाद पुल बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा। जिसे रेल मंत्रालय ने मंजूरी देते हुए सवा तीन करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए।
विज्ञापन

लिए गए थे सैंपल
पुल निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद रेलवे ने पुल के लिए चार स्थानों से 65 फिट की गहराई के सैंपल लिए थे। जांच की गई थी कि मिट्टी कैसी है। इस पर पैदल यात्री पुल का निर्माण किया जा सकता है या नहीं। दूसरी बार तीन स्थानों से सैंपल लिए गए। दो मीटर गहराई के सैंपल लेकर देखा कि पैदल यात्री पुल के लिए मिट्टी कितना वजन झेल सकती है। रेलवे ने टेंडर जारी निर्माण कराने के लिए ठेकेदार नामित कर दिया। ठेकेदार ने शारदीय नवरात्र में पैदल यात्री पुल का निर्माण कार्य शुरू करने का दावा किया। वरिष्ठ सहायक अभियंता (कार्य ) नवीन पाल का कहना है कि ठेकेदार स्टेशन का भ्रमण कर चला गया है। उसके द्वारा शारदीय नवरात्र में निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed