फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PCS preliminary exam will be held on May 14 at eight exam centers

Amroha News: 14 मई को आठ परीक्षा केंद्रों पर होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
PCS preliminary exam will be held on May 14 at eight exam centers
अमरोहा। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 दो पालियों में 14 मई को जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से दस मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी न्यायिक/प्रभारी अधिकारी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 माया शंकर यादव ने कहा कि 14 मई को जनपद के 8 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली 9:30 से 11:30 तक, दूसरी पाली 2:30 से 4:30 तक संपन्न होगी। परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जा सकेगा। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र पहचान पत्र, काले बाल पॉइंट पेन, पारदर्शी पानी की बोतल के अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री लेकर केंद्र पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, उपकरण, मोबाइल, किताब, कापी आदि परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के 200 मीटर परिधि में कोई भी फोटो कॉपी की दुकान खुली नहीं रहेगी। कर्फ्यू की स्थिति में अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश पत्र दिखाए जाने पर पुलिस द्वारा उनको केंद्र तक पहुंचने में कोई अवरोध नहीं किया जाएगा। परीक्षा के प्रवेश द्वार पर दो पुरुष एवं 2 महिला सिपाही की तैनाती रहेगी जो अभ्यर्थियों को जांच के बाद उन्हें अंदर जाने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed