फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PCS preliminary exam will be conducted with transparency: DM

पारदर्शिता से होगी पीसीएस प्रारंभिक की परीक्षा : डीएम

Wed, 18 Dec 2024 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 18 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
PCS preliminary exam will be conducted with transparency: DM
अमरोहा। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

22 दिसंबर को जिले में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 16 केंद्रों पर होने वाली यह परीक्षा दो पालियों में होगी। मंगलवार को परीक्षा के संबंध में डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा के आयोजन में सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के 200 मीटर तक भीड़ जमा नहीं हो सकेगी। साथ ही फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। इसके पश्चात प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा। डीएम ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सामंजस्य बनाते हुए अपने स्टाफ को परीक्षा के संबंध में पहले ही सारी जानकारी से ब्रीफ कर दें। प्रश्न पत्र खोलने और सील करने की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी। सेंटर में कोई परीक्षार्थी मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि नहीं ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को परीक्षा के संबंध में कोई संशय हो तो समय रहते दूर लें। बैठक में एडीएम एफआर बृजेश त्रिपाठी, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एसडीएम सदर सुधीर कुमार, एसडीएम नौगांवा सदात बृजपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प डेस्क भी बनेगी
डीएम ने कहा कि दूर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। रोडवेज स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर बनने वाली हेल्प डेस्क पर दो-दो कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। दूर दराज से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article