फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pcs exam

गुन्नौर में नायब तहसीलदार ने पास की पीसीएस परीक्षा, बनेंगे डिप्टी कलेक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
pcs exam
संजीव कुमार - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। संभल जिले के गुन्नौर में नायब तहसीलदार संजीव कुमार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 2018 की पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनकी 73वीं रैंक आई है। अब वह डिप्टी कलेक्टर बनेंगे।
विज्ञापन

गांव सलेमपुर गोंसाई निवासी उनके पिता यादराम सिंह रामपुर में स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर हैं। संजीव ने अपने माता-पिता के साथ ही अमरोहा जनपद का नाम भी रोशन किया है। उनको मिली कामयाबी से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस 2018 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम आते ही ब्लाक के गांव सलेमपुर गोसाईं निवासी शोभित कुमार खुशी से झूम उठे। उनके बड़े भाई संजीव कुमार की 73 वीं रैंक आई है। शोभित ने बताया कि संजीव कुमार पूर्व में ग्रामीण विकास मंत्रालय दिल्ली में जन सूचना अधिकारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। इसी पद पर रहते हुए उन्होंने वर्ष 2016 में भी परीक्षा दी थी। उनका चयन नायब तहसीलदार पद पर होने के बाद इस पद से त्यागपत्र दे दिया। दिसंबर 2019 में उनकी नियुक्ति जनपद संभल की गुन्नौर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर हुई थी। शोभित ने बताया कि उनके पिता यादराम सिंह स्वास्थ्य विभाग रामपुर में सुपरवाइजर हैं। मां का हाल ही में निधन हो गया था और एक बहन की शादी हो चुकी है। वहीं उनको मिली कामयाबी से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी कामयाबी का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों को जाता है। जीवन में यदि लक्ष्य निर्धारित कर लिया जाए तो फिर सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता है। छात्र-छात्राओं को चाहिए कि खूब मन लगाकर पढ़ें। यदि कामयाबी हासिल करनी है तो दृढ़ इच्छाशक्ति भी अवश्य होनी चाहिए। यदि इरादे मजबूत हों तो फिर कठिनाई भी बाधक नहीं बनती है।
संजीव कुमार, नायब तहसीलदार गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed