फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Patients found admitted in private hospitals, doctors missing

Amroha News: निजी अस्पतालों में भर्ती मिले मरीज, चिकित्सक रहे नदारद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Patients found admitted in private hospitals, doctors missing
गजरौला। नोडल अधिकारी को तीन निजी अस्पतालों में चेकिंग के दौरान मरीज तो भर्ती मिले, लेकिन किसी में चिकित्सक नहीं पाया गया। तीनों अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया है। जिसका जवाब नहीं देने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के क्वेक्स के नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार का कहना है कि सभी निजी अस्पताल संचालकों को उनके अस्पताल का पंजीकरण कराने और जिनका पंजीकरण पुराना हो गया है, उसे नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए थे। अस्पताल संचालकों को 30 अप्रैल तक का समय दिया गया। मगर गजरौला क्षेत्र में निजी अस्पताल संचालकों ने स्वास्थ्य विभाग की हिदायत को गंभीरता से नहीं लिया। इसकी पोल उस वक्त खुली, जब दो दिन पूर्व नोडल अधिकारी ने चेकिंग की तो कोई चिकित्सक नहीं मिला। बीते बुधवार को नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने ख्यालीपुर ढाल पर दो निजी अस्पतालों और पक्के पुल पर एक अस्पताल में निरीक्षण किया। ख्यालीपुर ढाल पर एक निजी अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिला, जबकि मरीज कई पाए गए।
विज्ञापन

कांकाठेर निवासी सुधा कमजोरी के कारण बेहोश थी। उसे बोतल लगाई जा रही थी। कुदैना निवासी अनिता ने अस्पताल में ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया। खुंगावली निवासी सुमन का बच्चेदानी का ऑपरेशन पाया गया। तिगरिया नादिरशाह निवासी गोमती का भी बच्चेदानी का ऑपरेशन पाया गया। फुरकान का पैर का ऑपरेशन पाया गया। कांकाठेर निवासी रुकमन ने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया। जगदेवपुर की चंद्रवती भर्ती मिली। उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। नोडल अधिकारी ने तीनाें को नोटिस जारी किया है। जिसका जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed