{"_id":"68829d7a43827e34dd009e6a","slug":"patients-are-in-a-double-whammy-first-there-is-a-delay-in-the-investigation-and-then-there-is-a-wait-for-the-report-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-144411-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मरीजों पर दोहरी मार, पहले जांच में देरी और फिर रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मरीजों पर दोहरी मार, पहले जांच में देरी और फिर रिपोर्ट का इंतजार
Fri, 25 Jul 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में मरीजों को खून की जांच और अल्ट्रासाउंड के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को जहां तारीख पर तारीख मिल रही है। वहीं, खून की जांच की रिपोर्ट भी तीसरे दिन मिलने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनका इलाज भी समय से शुरू नहीं हो पा रहा है।
जिला अस्पताल में मरीजों के लिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा उपलब्ध हैं। एक अल्ट्रासाउंड मशीन महिला विंग में लगी है जबकि दूसरी जिला अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग में। कई बीमारियों और गर्भवती महिलाओं के लिए डॉक्टर अल्ट्रासाउंड के लिए लिखते हैं लेकिन समय पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते है। इसका मुख्य कारण महिला विंग के रेडियोलाॅजिस्ट नौकरी छोड़कर चले गए हैं जिसके बाद इमरजेंसी विंग के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विजयपाल पर यहां की भी जिम्मेदारी आ गई है।
वहीं, वह भी कई बार कानूनी प्रक्रिया के चलते बाहर रहते हैं। कुछ इस तरह का हाल खून की जांच कराने वाले मरीजों का भी है। जांच कराने के लिए पैथोलॉजी लैब के बाहर मरीजों को फर्श पर बैठकर इंतजार करना पड़ता है। वहीं, समय से जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। इसके चलते मरीजों का ठीक से उपचार नहीं हो पा रहा है। मरीज को जांच कराकर दवाई लेने की जरूरत अब है लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण उन्हें दो दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
- अल्ट्रासाउंड करने के लिए एक डॉक्टर है वह भी विभागीय कार्य में व्यस्त रहते हैं। इन दिनों खून की जांच कराने वाले मरीजों की भी भीड़ है। इसलिए हो सकता है थोड़ी दिक्कत हो रही हो, इसके अलावा जांच कराने के कुछ घंटों के भीतर जांच रिपोर्ट दे दी जाती है। - डॉ. चरन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक