फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pathology lab will be built on four CHCs of the district

Amroha News: जिले की चार सीएचसी पर बनेगी पैथोलॉजी लैब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
Pathology lab will be built on four CHCs of the district
अमरोहा। जिले की चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ मैनेजर (बीपीएचयू) पैथोलॉजी लैब बनाने की तैयारी है। हसनपुर और मंडी धनौरा सीएचसी पर करीब काम पूरा हो गया है। जबकि, गजरौला और जोया सीएचसी परिसर में जमीन चिह्नित की जा रही है। सीएचसी स्तर पर बीपीएचयू लैब खुलने के बाद क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला अस्पताल की भागदौड़ खत्म होगी। इतना ही नहीं इन लैबों पर कोरोना काल के समय सेवाएं देने वाले लैब टेक्निशियनों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों के समायोजन की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा में जिला अस्पताल के अलावा आठ सीएचसी और 45 पीएचसी है। सभी सीएचसी पर पैथोलॉजी लैब की व्यवस्था तो है, लेकिन यहां जांच नहीं होती है। गंभीर बीमारियों से संबंधित सभी जांच के सैंपल जिला अस्पताल भेजे जाते हैं। इसके लिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है या फिर निजी पैथोलॉजी लब पर जाना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हसनपुर, मंडी धनौरा, जोया और गजरौला सीएचसी पर पैथोलॉजी लैब बनेंगी। इसके बाद यहां सभी तरह की जांच हो सकेंगी। यहां स्थाई तौर पर लैब टेक्नीशियन की तैनाती की जाएगी। सीएमओ एसपी सिंह ने बताया कि हसनपुर और मंडी धनौरा में लैब के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जबकि जोया और गजरौला के लिए सीएचसी परिसर में जमीन चिह्नित की जा रही है। जल्द ही चारों स्थान पर पैथोलॉजी लैब शुरू हो जाएगी। इसके बाद क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article