फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Parvez and Muskan won in high jump

Amroha News: ऊंची कूद में परवेज और मुस्कान ने बाजी मारी

Tue, 11 Feb 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Parvez and Muskan won in high jump
अमरोहा।
विज्ञापन

जगदीश सरन हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय वार्षिक-क्रीडा महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को ऊंची कूद प्रतियोगिता में परवेज और मुस्कान ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में सौरभ पवार व प्रियंका, 200 मीटर में सौरभ पवार व मोनी, 1500 मीटर दौड़ में सौरभ पवार व दीक्षा और डिस्कस थ्रो में परवेज अव्वल रहे।
सोमवार को वार्षिक-क्रीडा महोत्सव के तीसरे दिन दौड़, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताएं पुरुष व महिला दोनों वर्गों में संपन्न हुई। पुरुष ऊंची कूद प्रतियोगिता परवेज ने मन वर्मा को हराया, जबकि महिला वर्ग में मुस्कान ने अंशिका को हराया। पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में सौरभ पवार ने अरुण कपासिया को मात दी, जबकि महिला वर्ग 400 मीटर दौड़ प्रियंका ने ज्योति को हराया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग 200 मीटर दौड़ में सौरभ पवार ने मन वर्मा को हराया, जबकि महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मोनी ने मुस्कान को मात दी। पुरुष वर्ग 1500 मीटर दौड़ में सौरभ पवार ने मन वर्मा को और महिला वर्ग में डेढ़ हजार मीटर की दौड़ दीक्षा ने निकिता को हराकर जीती। डिस्कस थ्रो के पुरुष वर्ग में परवेज विजेता बने। क्रीड़ा सचिव डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि कॉलेज में खिलाडियों का खेलो के प्रति बढ़ते रुचि के कारण आगामी वर्ष से यह आयोजन पांच दिन के स्थान पर एक सप्ताह का किया जाएगा। प्रतियोगिताएं डॉ. मनोज कुमार, डॉ. नीरज चौहान, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. ज्ञानेश वर्मा, डॉ. जीतेंद्र कुमार, संदीप चौधरी आदि के निर्देशन में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed