फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Parks and open gyms will be built in Gajraula and Saidangali

Amroha News: गजरौला और सैदनगली में बनेंगे पार्क-ओपन जिम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Parks and open gyms will be built in Gajraula and Saidangali
अमरोहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत गजरौला नगरपालिका क्षेत्र में दस और सैदनगली नगर पंचायत क्षेत्र में पांच करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। इस योजना के तहत नगर में कार्यालय भवन, बच्चों के लिए पार्क, ओपन जिम, डिजिटल लाइब्रेरी, मैरिज हॉल के साथ ही स्ट्रीट हब बनाया जाएगा। डीएम ने दोनों निकायों से इनके प्रस्ताव मांगे हैं। उधर, इन कार्यों के होने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है, जहां नई नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों का गठन हुआ है। इसलिए इस योजना में सैदनगली को शामिल किया गया है। जबकि, गजरौला पहले से इस योजना के लिए चयनित है। योजना का लक्ष्य उन शहरी निकायों पर फोकस करना है, जो खुद भी अपना ढांचा बदलने के प्रयास में जुटे हैं। उनके कार्यों के आधार पर उनको विशेष बजट और प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। जिससे नवगठित नगर पंचायत सैदनगली को विकसित करने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत की अध्यक्षा डाॅ. अनुकीर्ति चौधरी ने बताया कि सैदनगली के विकास के लिए करीब पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। धनराशि मिलते ही विकास कार्यों शुरू कराया जा सकेगा। वहीं, गजरौला नगरपालिका क्षेत्र में भी इस योजना के तहत नगर में दस करोड़ रुपये से कार्य कराए जाएंगे। नगर में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। स्मृति थीम पर बच्चों के मनोरंजन और खेलने के लिए पार्क बनाए जाएंगे। बरातघर बनाया जाएगा। युवा वर्ग के लिए ओपन जिम बनाई जाएगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस नगर पालिका का हॉल बनाया जाएगा। स्ट्रीट फूड हब बनेगा। ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि कार्य योजना तैयार डीएम भेजी जा रही है। 80 प्रतिशत कर वसूली के कारण नगर पालिका का चयन इस योजना के हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कार्य कराए जाएंगे
सैदनगली। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सैदनगली में बरात घर, डिजिटल लाइब्रेरी, आंबेडकर पार्क, बाजार का सुंदरीकरण, ओपन जिम आदि कार्य कराए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

- मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सैदनगली नगर पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए करीब पांच करोड़ के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए हैं। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर कार्य शुरू कराए जा सकेंगे। --डाॅ.अनुकीर्ति चौधरी, अध्यक्ष नगर पंचायत सैदनगली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed