फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pari, Palak, Jiya and Yash topped the debate competition

वाद-विवाद प्रतियोगिता में परी, पलक, जिया व यश रहे अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Pari, Palak, Jiya and Yash topped the debate competition
नगर के एचएसएस पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के बीच एक वाद-विवाद प्रतियोगिता की गई। जिसमें कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं एकांशी, मुक्ति, जानवी, आयुषी, परी, महक चौधरी, नूपुर, राशि, इशिका, सानिया, वैष्णवी, पलक व अदिति आदि ने चाइल्ड लेबर इन इंडिया, फोर्सड लेबर और वॉलिंटियर लेबर पर विचार प्रस्तुत किए। कक्षा 11 और 12 से छात्र-छात्राओं के बीच पॉलिटिक्स इन स्कूल प्रिमाइसेज पर विचार रखे गए। शिक्षक थॉमस मार्कस व कंचन अग्रवाल ने निर्णायक की भूमिका अदा की। कक्षा 9 से परी को प्रथम, इशिका द्वितीय व वैष्णवी को तृतीय स्थान मिला। कक्षा 10 से पलक ने प्रथम, मुक्ति ने द्वितीय तथा वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 से जिया ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय, जबकि याछी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12 से यश ने प्रथम, दिव्यांश ने द्वितीय तथा नैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य अंकुर काशिव ने ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन कक्षा 11 की छात्रा विधि अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed