{"_id":"68acc94cfdafdc6b100bc200","slug":"pankaj-singhal-became-the-president-of-agrawal-sabha-society-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-146345-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पंकज सिंहल बने अग्रवाल सभा सोसायटी के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पंकज सिंहल बने अग्रवाल सभा सोसायटी के अध्यक्ष
Tue, 26 Aug 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। अग्रवाल सभा सोसायटी की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार देर रात धनौरा की गढ़ी मंदिर धर्मशाला में आयोजित बैठक में हुआ। वर्तमान कोषाध्यक्ष पंकज सिंहल को सभा का नया अध्यक्ष चुना गया। सिम्मी अग्रवाल को महिला अग्रवाल सभा व अक्षय अग्रवाल को युवा अग्रवाल सभा का अध्यक्ष चुना गया।
हर तीन साल में अग्रवाल सभा सोसायटी की कार्यकारिणी का गठन होता है। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए रविवार रात गढ़ी मंदिर में खुली बैठक आयोजित हुई थी। बैठक की अध्यक्षता सभा के संरक्षक चंद्रशेखर गर्ग ने की। उन्होंने बताया कि एक से अधिक दावेदार होने पर नौ सदस्यीय कमेटी का निर्णय अंतिम होगा। मुख्य इकाई के अध्यक्ष पद के लिए पंकज सिंहल, कपिल अग्रवाल, पवन गुप्ता, अवनीश अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल व गीतेश अग्रवाल ने अपनी दावेदारी रखी।
महिला अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष सिम्मी अग्रवाल, डॉ. पल्लवी सिंहल व श्रद्धा अग्रवाल ने अपना नाम रखा। युवा इकाई के अध्यक्ष पद के लिए अक्षय अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मयंक गर्ग, दीपक गर्ग, हर्षित गर्ग ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। तीनों इकाइयों के लिए एक से अधिक नाम होने की स्थिति में नौ सदस्यीय कमेटी ने एकांत में जाकर मंत्रणा की। करीब आधा घंटे तक सभी नामों पर विचार करने के बाद कमेटी ने मुख्य इकाई के अध्यक्ष पद पर पंकज सिंहल, महिला अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद पर सिम्मी अग्रवाल व युवा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद पर अक्षय अग्रवाल के नामों की घोषणा की। नामों की घोषणा होते ही समर्थकों ने फूलमाला से स्वागत किया। इस दौरान चंद्रशेखर गर्ग, कृष्ण कुमार अग्रवाल, कमल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, गुलाब राय गुप्ता, सुभाष बंसल, कुसुम अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अग्रवाल भवन का निर्माण पहली प्राथमिकता : पंकज
अग्रवाल सभा सोसायटी के नवचयनित अध्यक्ष पंकज सिंहल ने बिरादरी के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर में अग्रवाल भवन का निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बिरादरी के लोगों ने जिस उम्मीद पर उन पर भरोसा किया है। उस भरोसे पर खरा उतरा जाएगा। उनका कहना था कि बिरादरी के भामाशाहों की सहायता से नगर में अग्रवाल भवन का निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता है।