{"_id":"6a8f49e4a7e840c53f095720","slug":"panic-in-peethkheda-following-leopard-sighting-forest-department-launches-intensive-search-operation-in-the-forest-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171536-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेंदुए की दस्तक से पीठखेड़ा में दहशत, वन विभाग ने जंगल में चलाया सघन तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेंदुए की दस्तक से पीठखेड़ा में दहशत, वन विभाग ने जंगल में चलाया सघन तलाशी अभियान
विज्ञापन
रजबपुर। गांव पीठखेड़ा में मंगलवार देर रात सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर बुधवार को वन दरोगा अमित कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे और जंगल में तेदुए की तलाश की, लेकिन तेंदुए का सुराग नहीं मिल सका। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है।
गांव निवासी पृथी सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12:30 बजे वह जाहरवीर गोगा जी महाराज की कथा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गुरमीत चौधरी के घेर के पास सड़क किनारे उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने टॉर्च की रोशनी तेंदुए पर डाली तो वह छलांग लगाकर जंगल की ओर भाग गया। पृथी सिंह ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जंगल में तलाश की और तेंदुए के पंजों के निशान मिलने का दावा किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने और क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाने की मांग की।
बुधवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल में तलाश की। टीम ने ग्रामीणों को तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि टीम गांव में गई थी, ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। पिंजरा लगाया जाएगा।