{"_id":"66511d25cd643399600f10c4","slug":"panic-among-villagers-due-to-sighting-of-wild-animals-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-119199-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चंदनपुर खादर में जंगली जानवर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चंदनपुर खादर में जंगली जानवर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
रहरा/आदमपुर। क्षेत्र में जंगली जानवर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है जंगल में तेंदुआ है। उसकी तस्वीर भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जबकि वन अधिकारियों द्वारा तस्वीर देखकर उसे जंगली बिल्ली होने का दावा किया जा रहा है।
करीब दो माह पूर्व रहरा थाना क्षेत्र के गांव लालापुर में तेंदुए ने एक महिला सहित पांच लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया था। जिसमें तेंदुए के हमले में घायल एक किसान की उपचार के दौरान मौत भी हो गई थी। तभी से क्षेत्र में अभी भी तेंदुए की दहशत बनी हुई है। बृहस्पतिवार की देर शाम चंदनपुर में स्थित चीनी मिल के पीछे तेंदुए जैसा जानवर देखा गया। वहीं पास में लगे चीनी मिल के टावर पर तैनात गार्ड का दावा ने तेंदुआ देखा और उसका फोटो भी मोबाइल में कैद कर लिया। इसकी जानकारी वन अधिकारियों को दी गई।
शुक्रवार सुबह को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानवर की खोजबीन शुरू की गई। हालांकि सफलता नहीं मिली है। डिप्टी वन रेंजर सुमित कुमार राठी का कहना है कि तस्वीर से साफ होता है कि वह तेंदुआ नहीं बल्कि जंगली बिल्ली है।
विज्ञापन
-- -- -