{"_id":"6ae7abda01d702021307b8d4","slug":"panic-among-villagers-after-a-python-is-spotted-near-the-nurserypanic-among-villagers-after-a-python-is-spotted-near-the-nursery-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176936-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नर्सरी के पास अजगर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नर्सरी के पास अजगर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप
विज्ञापन
रजबपुर। गांव तेलीपुरा खालसा में मध्य गंगा नहर किनारे नर्सरी के खेत के पास अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग और डायल 112 पुलिस की टीम पहुंची, लेकिन तलाश के बाद भी अजगर नहीं मिला।
गांव दादूपुर निवासी धर्मपाल सिंह का नहर किनारे नर्सरी का खेत है। रविवार सुबह करीब दस बजे वह खेत पर पहुंचे तो नर्सरी के पास अजगर दिखाई दिया। सूचना पर आसपास के गांवों के लोग जुट गए। डायल 112 पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी। वन विभाग के दरोगा अमित कुमार टीम के साथ पहुंचे, लेकिन तब तक अजगर वहां से जा चुका था। टीम ने काफी तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली।
इस दौरान अरविंद शर्मा, विनय शर्मा, चमन चौहान और राहुल चौहान समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने और अजगर दोबारा दिखाई देने पर सूचना देने को कहा गया है, ताकि उसे पकड़ा जा सके। संवाद