{"_id":"6aa700af2979108c13091388","slug":"paneer-was-being-made-amidst-filth-food-department-shuts-down-the-operation-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-172942-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंदगी के बीच बन रहा था पनीर, खाद्य विभाग ने कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंदगी के बीच बन रहा था पनीर, खाद्य विभाग ने कराया बंद
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। रुखालू मार्ग पर डगरौली के पास अस्वच्छ परिस्थितियों में पनीर बनाने और भंडारण की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सतेंद्र पनीर भंडार का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह को परिसर में गंदगी, जलभराव, गंदे पानी का जमाव और असमतल फर्श मिला। पनीर निर्माण स्थल पर कीट-मक्खियां भी पनपती मिलीं।
निरीक्षण में पनीर बनाने और दबाने वाले उपकरणों व सतह पर हरी परत और फंगस जैसी जमावट मिली। करीब 150 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक ड्रमों में पनीर रखा था। वहीं एक वाहन में आठ बैग पनीर दूसरे जिले में आपूर्ति के लिए ले जाया जा रहा था। टीम ने पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि पनीर और बर्फ के भंडारण की व्यवस्था भी निर्धारित स्वच्छता मानकों के अनुरूप नहीं थी। जनस्वास्थ्य के लिए स्थिति गंभीर मानते हुए टीम ने मौके पर पनीर निर्माण और भंडारण का काम बंद करा दिया। संचालक के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।