फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   panchayt byelection

ग्राम प्रधान के 8 और सदस्यों के 1405 पर्चे बिके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
panchayt byelection
अमरोहा। ग्राम प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार को 1413 पर्चों की बिक्री हुई। इसमें ग्राम प्रधान पद के आठ और सदस्य पद के 1405 हैं। हसनपुर, गंगेश्वरी, गजरौला और हसनपुर समेत चार ब्लाक क्षेत्र में चार ग्राम प्रधान और सभी छह ब्लॉक क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 2570 पद खाली हैं। ब्लॉक मुख्यालयों पर रविवार से नामांकन, 12 को मतदान और 14 जून को मतगणना होगी। वहीं जिला प्रशासन उपचुनाव की तैयारियों में जुट गया है। नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार को भी होगी।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि जनपद में दूसरे चरण में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। कुल 597 ग्राम पंचायतों, 683 क्षेत्र पंचायतों, 683 जिला पंचायत सदस्यों और 7271 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना था। कई सदस्य सीटों पर प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़े। उन्होंने नामांकन पत्र भी नहीं खरीदा था, जिस कारण सीट खाली रह गईं थी, जिसके चलते 4702 ग्राम पंचायत सदस्यों का ही चुनाव हो सका था। जबकि कुछ ग्राम पंचायतों में 2570 सदस्य पद रिक्त रह गए थे। इस कारण इन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं हो सका। इस वजह से यहां के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ ही नहीं ले सके हैं। वहीं पंचायत चुनाव के बाद अमरोहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत फूलपुर अदलपुर, गजरौला ब्लाक की रहंदरा, गंगेश्वरी ब्लाक की खनौरा और हसनपुर ब्लाक क्षेत्र की दमगढ़ी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की मौत हो चुकी है। अब कुल चार ग्राम पंचायत और 2570 सदस्य पद के लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए छह जून यानी कल से नामांकन होगा। 12 जून को मतदान और फिर 14 जून को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रधान पद के लिए 8 और सदस्य पद के लिए 1323 पर्चे बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed