फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Panchayat Secretary suspended for financial irregularities and government negligence

Amroha News: वित्तीय अनियमितता एवं शासकीय लापरवाही में पंचायत सचिव निलंबित

Thu, 27 Jun 2024 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 27 Jun 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Secretary suspended for financial irregularities and government negligence
अमरोहा। वित्तीय अनियमितता व शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतना पंचायत सचिव को भारी पड़ गया। बीडीओ हसनपुर की रिपोर्ट पर डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान सचिव को जोया ब्लॉक से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक हसनपुर के क्लस्टर सतेड़ा एतमाली पर तैनात पंचायत सचिव लगातार विभागीय कार्यों की अनदेखी कर रहे थे। जिस संबंध में खंड विकास अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना व अवकाश के विकास खंड की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे। वहीं, निरंतर निर्देशों के बाद भी तैनाती वाली ग्राम पंचायतों में विभागीय योजनाओं की प्रगति में सुधार न तो सुधार कर पाए और न ही ग्राम पंचायतों में रेट्रो फीडिंग की प्रगति बढ़ा सके। ग्राम पंचायत अल्लीपुर खादर में स्थित गोशाला में निरंतर लापरवाही बरती गई तो मोबाइल फोन बंद रखा गया। गंगा किनारे स्थित ग्राम पंचायत दयावली खालसा व सतेड़ा एतमाली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत धनराशि को एक वर्ष से अधिक समय से खर्च न कर पाने के कारण कार्ययोजना के कार्य पूरे नहीं हो सके। जिस पर निरंतर चेतावनी के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। वह ग्राम पंचायतों की राशि को भी समय से खर्च नहीं करने के अलावा पंचायतों में कराए गए कार्यों की पत्रावली भी तैयार नहीं कर सके। वहीं रोस्टर के अनुसार भी अपनी पंचायतों से अनुपस्थित रहते हैं। खंड विकास अधिकारी ने अपने पत्र में विपिन कुमार पर कार्रवाई की संस्तुति की थी। जिसके बाद डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने पंचायत सचिव विपिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच एडीपीआरओ विमल कुमार को सौंपी है। साथ ही पंद्रह दिनों में जांच रिपोर्ट देने को कहा है। निलंबन अवधि के दौरान विपिन कुमार को जोया ब्लॉक से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed