{"_id":"592f1fac4f1c1b5365bda990","slug":"panchayat-raip-ke-aropi-ko-panch-jutey-marne-ke-saja","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ः रेप के आरोपी को पांच जूते मारने की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत ः रेप के आरोपी को पांच जूते मारने की सजा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
CYBER CRIME
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को भरी पंचायत में तुगलकी फरमान सुनाया गया। रेप के आरोपी को पांच जूते मारने की सजा देकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। हालांकि इस मामले में घटना के दिन ही पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी भी हासिल की। लेकिन इसके बाद पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 मई की शाम गांव के ही एक युवक ने घर में घुस कर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित पति की सूचना पर तत्काल ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार से घटना के बाबत जानकारी की। इसके बाद पीड़ित परिवार से तहरीर देकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लौट आयी।
इसके बाद पीड़ित परिवार की ओर से न तो कोई थाने पहुंचा और न ही तहरीर दी गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव में पंचायत हुई। पीड़ित परिवार और आरोपी को बुला कर पूरा मसला पंचायत में सुना गया। पंचायत में आरोपी युवक को पांच जूते मारने की सजा का फरमान जारी कर दिया गया। दुष्कर्म के आरोपी युवक को भरी पंचायत में पांच जूते मार कर छोड़ दिया गया। इसी के साथ मामला रफा-दफा कर दिया गया।