{"_id":"67aa63483a1dbd20950ce6a7","slug":"panchayat-by-election-scrutiny-of-nomination-papers-completed-one-form-rejected-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-134078-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव : नामांकन पत्रों \nकी जांच पूरी, एक पर्चा खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव : नामांकन पत्रों की जांच पूरी, एक पर्चा खारिज
Tue, 11 Feb 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
पंचायत उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकनपत्राें की जांच की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें गजरौला में वार्ड-88 के लिए दाखिल हुआ पर्चा जरूरी अभिलेख न होने के कारण खारिज कर दिया गया। वहीं, हादीपुर कलां में प्रधान पद के लिए हुई पर्चों की जांच में कोई नामांकन खारिज न होने से चार प्रत्याशी मैदान में हैं।
पंचायतों में रिक्त चल रहे पदों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत व नगरीय निकाय कल्लू सिंह के अनुसार जिले में प्रधान पद के लिए अमरोहा ब्लाॅक के गांव हादीपुर कलां, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए जोया ब्लॉक के शेखुपुर माफी के वार्ड-154, गजरौला के नंगला माफी के वार्ड-88 व धनौरा के ततारपुर गर्वी एवं वसी मुस्तकम के वार्ड-61 में चुनाव की प्रक्रिया होनी है। इसके अलावा अमरोहा ब्लॉक के 16, गंगेश्वरी ब्लॉक के दो, गजरौला ब्लॉक के एक व जोया ब्लॉक के छह वार्डों में पंचायत सदस्यों का उपचुनाव होना है।
शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। कल्लू सिंह के अनुसार जांच के दौरान गजरौला में बीडीसी का पर्चा जरूरी अभिलेख पूरे न होने के कारण खारिज हुआ है। वहीं हादीपुर कलां में प्रधान पद के लिए हुए नामांकन में सभी पर्चे जांच में सही पाए गए हैं। मंगलवार को तीने बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी।