{"_id":"60b911ed8ebc3e34ff39a0a5","slug":"panchayat-by-election-jpnagar-news-mbd391032332","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के 8 और सदस्यों के 1323 पर्चे बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के 8 और सदस्यों के 1323 पर्चे बिके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में रिक्त पड़े ग्राम प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों पर उप चुनाव के लिए शुक्रवार को 1331 पर्चे बिके। इसमें ग्राम प्रधान पद के आठ और सदस्य पद के 1323 हैं। जिला प्रशासन उपचुनाव की तैयारियां में जुटा है। हसनपुर, गंगेश्वरी, गजरौला और हसनपुर ब्लाक क्षेत्र में चार प्रधान और सभी छह ब्लाक क्षेत्रों में सदस्य के 2570 पद रिक्त हैं। ब्लाक मुख्यालयों पर छह जून को नामांकन, 12 को मतदान और 14 जून को मतगणना होगी। वहीं, शुक्रवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।
जनपद में दूसरे चरण में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिले में कुल 597 ग्राम पंचायतों, 683 क्षेत्र पंचायतों, 683 जिला पंचायत सदस्यों और 7271 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव होना था, लेकिन 4702 ग्राम पंचायत सदस्यों का ही चुनाव हो सका था। कुछ ग्राम पंचायतों में 2570 सदस्य पद के लिए चुनाव नहीं हो सका। कई सदस्य सीटों पर प्रत्याशी ही नहीं लड़े, जिससे सीट खाली रह गईं थी। यही कारण रहा कि ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं पर यहां के नवनिर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं। वहीं पंचायत चुनाव के बाद ग्राम प्रधान के चार पद रिक्त हो गए थे। अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत फूलपुर अदलपुर, गजरौला ब्लाक की रहंदरा, गंगेश्वरी ब्लाक की खनौरा और हसनपुर ब्लाक क्षेत्र की दमगढ़ी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की मौत हो चुकी है। कुल चार ग्राम पंचायत और 2570 सदस्य पद के लिए उप चुनाव होना है। इसके लिए ब्लाक मुख्यालयों पर पर्चों की बिक्री हो रही है। जबकि छह जून से नामांकन, 12 जून को मतदान और 14 जून को मतगणना होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया शुक्रवार को सुबह दस बजे से पांच बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान प्रधान पद के लिए 8 और सदस्य पद के लिए 1323 पर्चे बिके हैं।
ब्लॉकवार बिके पर्चों की संख्या
ब्लॉक-----------------प्रधान पद--------------सदस्य पद
अमरोहा------------------00---------------------289
जोया---------------------00---------------------437
धनौरा--------------------00---------------------80
गजरौला-----------------01----------------------205
गंगेश्वरी------------------03----------------------145
हसनपुर------------------04----------------------167