फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Painter dies after falling from the third floor while whitewashing a mosque.

Amroha News: मस्जिद की पुताई करते समय पेंटर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Painter dies after falling from the third floor while whitewashing a mosque.
अमरोहा। शहर के मोहल्ला शिवद्वारा में शनिवार सुबह मस्जिद में पुताई कर रहे पेंटर हारिस (25) की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुताई के दौरान नीचे लगी सीढ़ी अचानक फिसलने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

ऊंचाई से गिरने पर उसके सिर में गंभीर चोट आई। साथी मजदूर और मस्जिद इंतजामिया कमेटी के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला कटकुई (मकबरा) निवासी हारिस शनिवार सुबह करीब 10:50 बजे मोहल्ला शिवद्वारा स्थित मदीना मस्जिद में पुताई कर रहे थे।
विज्ञापन

वह ऊपरी मंजिल पर सीढ़ी लगाकर काम कर रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरे। तेज आवाज सुनकर अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदस्यों और साथी मजदूरों ने घायल हारिस को निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हारिस की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे और शव घर ले गए। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। शनिवार शाम गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। युवक की अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने हादसे की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed