{"_id":"592f214b4f1c1b432bbdb677","slug":"pahadon-per-barish-hone-se-bada-ganga-ka-jalster","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बारिश होने से बढ़ा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बारिश होने से बढ़ा गंगा का जलस्तर
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
तिगरी में झोपड़ियों के पास गंगा ने किया कटान।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश का मौसम शुरू होने में अभी पंद्रह दिन बाकी है। पंद्रह जून से मानसून आने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल पहाड़ों पर बारिश शुरू हो गई है, जिससे ब्रजघाट और तिगरी में गंगा का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। इसके साथ ही प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
बता दें कि 30 मई को ही केरल में मानसून आ गया है। वहां झमाझम बारिश शुरू हो गई है। जिससे पंद्रह जून तक यहां भी मानसून आने की उम्मीद लगाई जा रही है। फिलहाल उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश शुरू हो गई है। जिससे गंगा में जलस्तर बढ़ने लगा है। ब्रजघाट और तिगरी में दो दिन से जलस्तर बढ़ने लगा है।
जहां एक ओर ब्रजघाट में मुख्य गंगा प्लेटफार्म की पैड़ी तक जल आ गया है। वहीं तिगरी में जलस्तर बढ़ने से गंगा तट की झुग्गियों में पानी घुसने लगा है। गंगा किनारे झुग्गियों में बैठे पुरोहितों ने जलस्तर बढ़ने से अपना ठिकाना गंगा घाट से हटा कर पीछे कर लिया है। वहीं गंगा घाट के दुकानदार भी सतर्क है।
विज्ञापन
उधर ब्रजघाट में मंगलवार तक पानी पैड़ी से दूर था। बुधवार को पैड़ियों के पास पहुंच गया है।