फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PAC personnel convicted of raping a female student sentenced to 10 years of rigorous imprisonment.

Amroha News: छात्रा से दुष्कर्म के दोषी पीएसी कर्मी को 10 साल का कठोर कारावास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
PAC personnel convicted of raping a female student sentenced to 10 years of rigorous imprisonment.
अमरोहा। करीब पांच साल पुराने छात्रा से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी पीएसी कर्मी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है। फैसला सुनाए जाने के समय आरोपी जमानत पर बाहर था, जिसे तत्काल हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मामला अमरोहा नगर का है। रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। अभियोजन के अनुसार किसान की बेटी 16 अगस्त 2021 को लाइब्रेरी पढ़ने गई थी। इसी दौरान पीएसी कर्मी सलमान ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की और अपहरण का प्रयास भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में छात्रा के बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म की धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया था। बताया जाता है कि पीएसी कर्मी 2019 बैच का है, उसकी पोस्टिंग बदायूं में है।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित प्रथम की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी देवेश नागर और अमित कुमार वशिष्ठ ने प्रभावी पैरवी की। मंगलवार को अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सलमान को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास सजा सुनाई और 20 हजार रुपये जुर्माने लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed