फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Oxygen plants will be installed at three places

जनपद में तीन स्थानों पर लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plants will be installed at three places
गजरौला। जनपद में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए डीएम उमेश मिश्र काफी गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह के भीतर जनपद में भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए जनपद में तीन स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री केयर फंड से एक ऑक्सीजन प्लांट अमरोहा में जिला अस्पताल के लिए स्वीकृत करा लिया है। इसके अलावा गन्ना विभाग से एक ऑक्सीजन प्लांट जोया सीएचसी में लगेगा। वहीं पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर द्वारा प्रदत्त 50 लाख रुपये से सीएचसी अमरोहा में ऑक्सीजन प्लांट लग रहा है। इसके अलावा वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी में भी दो प्लांट लगाने की कवायद चल रही है। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि जब उन्हें कहीं से खबर मिलती है कि किसी को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है अथवा किसी का ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण निधन हो गया तो उन्हें बेहद तकलीफ होती है। वह चाहते हैं कि जनपद में दूरस्थ रहने वालों को भी ऑक्सीजन की कमी न हो। इसीलिए ढबारसी और बछरायूं में कोविड अस्पताल शुरू कराए हैं। शीघ्र ही नौगांवा में भी कोविड अस्पताल शुरू कराया जाएगा। प्रयास यह है कि लोगों को अपने घरों के नजदीक ही ऑक्सीजन मिल जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संकट की इस घड़ी में धैर्य न खोएं। मुंह पर डबल मास्क लगाएं और बेवजह घरों से बाहर निकलने से बचें। अधिक भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं और भीड़ का हिस्सा भी न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed