फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Overloaded tractor-trolley damaged the pontoon bridge

Amroha News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से पैंटून पुल क्षतिग्रस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Overloaded tractor-trolley damaged the pontoon bridge
गजरौला में रामगंगा पोषक नहर के पैंटून पुल पर फंसी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली।स्रोत ग्रामीण
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

रामगंगा पोषक नहर के पैंटून पुल से गुजर रहे गन्ना लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस जाने से कई घंटे तक आवागमन भी बंद रहा।

अलीनगर और दारानगर के बीच में रामगंगा पोषक नहर पर पैंटून पुल बना है। जिस पर मानक के हिसाब से बल्लियां नहीं लगाई गईं। टिन की चादर भी सही तरह नहीं बिछाई गई, जबकि पुल से रात में खनन में लेग ट्रैक्टर-ट्रॉली भी गुजरते हैं। वन विभाग से पेड़ काट कर लकड़ी लदे वाहन भी निकलते हैं। शुक्रवार दोपहर गन्ना लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से गुजर रही थी। इस दौरान वह बीच में ही फंस गई। जिससे पुल पर आवागमन बंद हो गया। सूचना पाकर सिंचाई विभाग के जेई राहुल कुमार मौके पर गए। उन्होंने किसी तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकलवाया। जेई ने बताया कि पुल पर और बल्लियां लगाई जाएंगी। रात में खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने वाले माफिया के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed