फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Overhead tank is damaged, villagers are troubled due to non-availability of water

Amroha News: ओवरहेड टैंक खराब, पानी न मिलने से ग्रामीण परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Overhead tank is damaged, villagers are troubled due to non-availability of water
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव दड़ियाल में पिछले दो वर्ष से ओवरहेड टैंक खराब है। जिससे गांव में पेयजल की व्यवस्था बिगड़ी हुई है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव दढि़याल में ओवरहेड टैंक बना हुआ है। इससे गांव में घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाती है। गांव में 750 कनेक्शन हैं। जिसमें 100 से अधिक घरों में पानी जाता था, लेकिन दो वर्षों ओवरहेड टैंक बंद होने से घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों से समस्या का समाधान कराने के लिए मांग की गई, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मजबूरी में ग्रामीण दूषित पानी का नलों से सेवन कर रहे हैं। शुक्रवार को गांव में ग्रामीण एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान बबलू सिंह, जागेश त्यागी, मीना, शीशपाल, भीमसेन, मनवीर सिंह शामिल रहे। एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों को पानी मुहैया कराने के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed