फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   over bridge close

यातायात को बंद कर दिया बगद नदी का पुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
over bridge close
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के पास से बह रही बगद नदी पर बना पुल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुल के नीचे की साइड में दरारें आने और यहां लगे लोहे के सरिए बाहर निकल आने के कारण पुल के ऊपर से होकर गुजरने वाले वाहन हिचकोले ले रहे थे और इस बूढ़े पुल के कभी भी ढहने की आशंका बनी हुई थी। अमर उजाला की टीम पुल का निरीक्षण करने पहुंचे तो सूचना पर अफसर भी दौड़े। आननफानन में पुल को बंद करा दिया गया। अधिकारियों का कहना है की पुल की मरम्मत का कार्य कराकर इसे फिर चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की तड़के एनएचएआई की टीम ने यहां हाईवे पर बगद नदी पर स्थित पुल को दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों के लिए बंद कर दिया। बताते हैं कि यह पुल राज्य सरकार ने बनवाया था, 2004 के आसपास इसे नेशनल हाईवे अर्थारिटी ऑफ इंडिया के सुपुर्द कर दिया गया। तब इसकी हालत इतनी खस्ता नहीं थी। अब इस पुल से गुजरने वाले वाहन हिचकोले खाने लगे हैं। इसको देखते हुए ख्यालीपुर के निकट मोगा होटल के सामने अवरोधक लगा दिए गए ताकि दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहन इस पुल पर होकर न गुजरें। पुल के पिलर के पास लगे लोहे के सरियों में जंक लग चुका है। बेस में दरार भी पड़ी हुई है और सरिए बाहर निकल आए हैं। इससे सरियों के ऊपर वाली सड़क का कुछ हिस्सा लगभग पांच-छह इंच नीचे धंस गया है। अमर उजाला की टीम बृहस्पतिवार को पुल का निरीक्षण करने गई थी। जानकारी मिलते ही एनएचआईए के अफसरों ने शुक्रवार सुबह पुल को मरम्मत कराने के नाम पर बंद करा दिया।
विज्ञापन

बगद नदी के पुल में खराबी के संबंध में जानकारी मिली थी। फिलहाल पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। वहां टीम को भेजकर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
- गुरविंदर सिंह, साइट इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed