Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Orders issued for an FIR against 15 police personnel, including the Hasanpur CO and an inspector.

Amroha News: हसनपुर सीओ और इंस्पेक्टर समेत 15 पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Orders issued for an FIR against 15 police personnel, including the Hasanpur CO and an inspector.
अमरोहा। महिला के घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने, तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोप में अदालत ने हसनपुर सीओ पंकज कुमार त्यागी, तत्कालीन इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी समेत 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। विवेचना हसनपुर थाने से असंबद्ध किसी निष्पक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी से कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली का है। अनुसूचित जाति की रीना का आरोप है कि उसके पति रनवीर सिंह और जेठ धर्मपाल के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। 20 सितंबर को शाम करीब चार बजे सीओ पंकज कुमार त्यागी, तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, एसआई संजय तोमर, कांस्टेबल काजल, पवन, सतवीर, बाला, किंगसन, सिंगसन, पूनम समेत करीब 15 पुलिसकर्मी घर में घुस आए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर निकलवा लिया और धर्मपाल को दीवार तोड़कर रास्ता निकालने को कहा।
विज्ञापन

रीना के विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहकर मारपीट की गई। उसकी उंगलियां मरोड़ी गईं और बाल पकड़कर घसीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे हर्ष का मोबाइल छीन लिया और आठ वर्षीय बेटे रचित से भी मारपीट की। रीना की बहन को भी पीटने का प्रयास किया गया। आरोप है कि रीना को जबरन हसनपुर थाने ले जाकर चमड़े के फट्टे और बेंत से पीटा गया। थानाध्यक्ष ने जातिसूचक और अश्लील शब्द कहे। बेटे का एनकाउंटर करने की धमकी देकर शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया। रात करीब नौ बजे उसे छोड़ा गया। रीना ने घर से 1,19,500 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लूटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना ने न्यायालय की शरण ली। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) ने उपलब्ध पेन ड्राइव सिस्टम पर चलाकर देखी। आदेश में कहा कि इससे प्रार्थना पत्र में वर्णित तथ्यों की पुष्टि होती है। अदालत ने सीओ पंकज कुमार त्यागी, थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, एसआई संजय तोमर, कांस्टेबल काजल और पवन समेत करीब 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।

अदालत ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, घर से ले जाए गए डीवीआर और मोबाइल के साक्ष्य सुरक्षित रखने को कहा है। विवेचना हसनपुर थाने से बाहर के निष्पक्ष वरिष्ठ अधिकारी से कराने और महिला व उसके परिवार पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाने के निर्देश भी दिए हैं।
एसपी डाॅ. लखन िंसंह यादव ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। कोर्ट का आदेश है तो कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed