फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Opposition to remove high tension line from above population

आबादी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकालने का विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Opposition to remove high tension line from above population
आबादी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकालने का विरोध करते हुए मायापुरी के ग्रामीण - फोटो : DHANAURA
बछरायूं। क्षेत्र के गांव मायापुरी में आबादी के ऊपर से बिना सर्वेक्षण के हाईटेंशन लाइन निकालने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से मांग की कि वे हाईटेंशन लाइन आबादी के बाहर से निकाली जाए।
विज्ञापन

मायापुरी के ग्रामीणों का आरोप है कि पहले आबादी के ऊपर से घरेलू लाइन के तार जा रहे थे। पहले राजीव गांधी ग्रामीण योजना के अंतर्गत बनाई गई लाइन को बंद कर दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग ने बगैर सर्वेक्षण किए गांव की आबादी के ऊपर से सिंचाई के लिए हाईटेंशन लाइन डालना शुरू कर दिया है। इससे जनहानि की आशंका रहेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि वे बिजली विभाग को आबादी के ऊपर से लाइन नहीं निकाले जाने के आदेश दें। इस अवसर पर ब्रहमपाल सिंह, सोमपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, नंदराम सिंह, बिजेंद्र सिंह, मदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed