{"_id":"6ad28f7255ad700c6804ab7e","slug":"opportunity-to-get-your-name-added-to-the-electoral-roll-special-camps-to-be-held-today-and-on-the-24th-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175727-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, आज और 24 को लगेंगे विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, आज और 24 को लगेंगे विशेष शिविर
विज्ञापन
अमरोहा। अगर किसी कारणवश आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है या आप पहली बार मतदाता बनना चाहते हैं तो आपके सूची में नाम जुड़वाने के लिए मौका है। इसके लिए 17 यानी आज और 24 अक्तूबर का विशेष शिविर लगाए जाएंगे। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने शुक्रवार को दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर हर मतदेय स्थल पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग की अपील की।
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम और मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की जानकारी दी गई। डीएम ने बीएलए को सक्रिय रखकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय से मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने को कहा। जिले के सभी मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक विशेष शिविर लगेंगे। बीएलओ पात्र नागरिकों से फार्म-6 लेंगे। राजनीतिक दलों से शिविरों का प्रचार करने और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम जुड़वाने में सहयोग मांगा गया।
बैठक में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण और नए बूथों के लिए भवन चिह्नित करने पर भी चर्चा हुई। मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची 18 अक्तूबर को प्रकाशित होगी। सुझाव और आपत्तियां लेने के बाद इसे 26 अक्तूबर तक अंतिम रूप दिया जाएगा और 27 अक्तूबर तक प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
चार जनवरी को जारी होगी अंतिम सूची
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 12 नवंबर को आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।