फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Opportunity to get your name added to the electoral roll; special camps to be held on the 17th and 24th.

Amroha News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 17 और 24 को लगेंगे विशेष शिविर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to get your name added to the electoral roll; special camps to be held on the 17th and 24th.
अमरोहा। अगर किसी कारणवश आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है या आप पहली बार मतदाता बनना चाहते हैं तो आपके सूची में नाम जुड़वाने के लिए मौका है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 17 और 24 अक्तूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने जनपदवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि दोनों तिथियों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। यहां मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो और जन्मतिथि एवं पते से संबंधित जरूरी दस्तावेज देने होंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी, जहां नागरिकों को पंजीकरण संबंधी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

अभियान की निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी बूथों का निरीक्षण करेंगे। वहीं, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर प्रगति का जायजा लेंगे। डीएम ने पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और नाम दर्ज नहीं होने पर फॉर्म-6 भरकर आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed