फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Opportunity for youth to get job abroad, register by 31st

Amroha News: युवाओं के लिए विदेश में नौकरी पाने का मौका, 31 तक कराएं पंजीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for youth to get job abroad, register by 31st
अमरोहा। विदेश में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केयर टेकर, सहायक नर्स व डिलीवरी बॉय के लिए जर्मनी, जापान व इस्राइल देशों में मौका दिया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक युवक-युवतियां सेवायोजन विभाग की वेबसाइट https://rojgaarsangam.up.gov.in/ पोर्टल पर 31 जनवरी तक पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

पिछले साल इस्राइल में श्रमिकों को रोजगार के लिए भेजा था। अब जापान, जर्मनी और इस्राइल सरकार से करार के बाद स्वास्थ्य विभाग में सहायक नर्स, केयर टेकर और डिलीवरी बॉय सहित कई पदों पर नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अंग्रेजी के साथ संबंधित देश की भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। युवाओं के पास कम से कम एक साल का अनुभव भी जरूरी है। पासपोर्ट समेत सभी जरूरी योग्यता पूरी करने वाले युवा 31 जनवरी तक आवेदन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। प्रतिदिन काम के लिए आठ घंटे निर्धारित है। 20 से 40 वर्ष के युवा नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कहां कितने पद खाली
जर्मनी में 250 पद : एक वर्ष के अनुभवी नर्सिंग डिप्लोमा, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम डिग्रीधारक आवेदन कर सकेंगे। वहां अस्पतालों, विशेष क्लीनिकों, पुनर्वास केंद्रों और वृद्धों की देखभाल के लिए रखा जाएगा। सप्ताह में पांच दिन व आठ घंटे प्रतिदिन नौकरी करनी होगी। 20 से 40 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। वेतनमान करीब 2.30 लाख रुपये प्रतिमाह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जापान में 50 पद: केयर टेकर व केयर गिवर पदों के लिए 20 से 27 साल तक के एक वर्ष के अनुभवी युवा आवेदन कर सकते हैं। 1.17 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन होगा।


- इस्राइल में 5000 पद: इनमें 90 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 25 से 45 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इन्हें 1.32 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
- रोजगार मिशन के तहत सरकार युवाओं को नौकरी उपलब्ध करा रही है। इसके जरिये युवाओं को विदेश में नौकरी का सपना पूरा करने का मौका मिल रहा है। इच्छुक युवा पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। किसी भी तरह की शंका को दूर करने के लिए सेवायोजन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। - रामजी मिश्रा, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article