{"_id":"60b911eb8ebc3e34d94aa26d","slug":"opd-will-open-today-jpnagar-news-mbd391031514","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 नियमों के साथ आज खुलेंगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 नियमों के साथ आज खुलेंगी ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोरोना संक्रमण कम होने के साथ सेहत विभाग ने सरकारी अस्पतालों में ओपीडी खोलने का फैसला लिया है। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी में ओपीडी चलेंगी। सभी तरह से मरीज देखे जाएंगे। जिन अस्पतालों में सर्जरी की व्यवस्था है वहां ऑपरेशन भी होंगे। ओपीडी पहले की तरह सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेंगी। इस दौरान चिकित्सकों और मरीजों को कोविड नियमों का पालन करना होगा।
सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि दूसरी लहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और ऑपरेशन बंद कर दिए गए थे। केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू थीं। अब कोरोना मरीजों की संख्या कम होने लगी है। जिले में कोरोना के केवल 300 मरीज सक्रिय चल रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए मरीजों की सहूलियत को देखते हुए शुक्रवार (आज) से ओपीडी शुरू की जा रही है। पहले की तरह डॉक्टर बैठेंगे और मरीजों को देखेंगे। संक्रमण से बचने के लिए मरीजों को मास्क लगाना अनिवार्य है। साथ ही मरीज और तीमारदार सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहेंगे। जिन अस्पतालों में ऑपरेशन की सुविधाएं है, वहां ऑपरेशन भी होंगे। हालांकि जिला अस्पताल में नॉर्मल और ऑपरेशन से डिलीवरी की जा रही थीं।